फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखने लायक होगा, मेरठ में मोदी का तेवर

Sun, 02 Feb 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रविवार को मुजफ्फरनगर दंगे की तपिश से प्रभावित वेस्ट यूपी की क्रांतिकारी धरती मेरठ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


गंगा-यमुना के दोआबे में स्थित यह धरती भगवा खेमे के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती रही है। यहां के सियासी व सामाजिक समीकरण मुसीबत में भी भाजपा को ताकत देते रहे हैं।

पार्टी के 47 विधायकों में सर्वाधिक 12 विधायक उन्हीं जिलों से हैं, जिनके लोग मेरठ की रैली में बुलाए गए हैं। मोदी व राजनाथ रविवार दोपहर डेढ़ बजे मेरठ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मोदी की मेरठ रैली में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडलों के 14 जिलों से भीड़ जुटाई जा रही है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में इस इलाके से भाजपा को दो सीटें मिली थीं जबकि साथ मिलकर चुनाव लड़े रालोद के तीन सांसद चुने गए थे।

रालोद अब यूपीए का हिस्सा है। भाजपा इस बार अकेले चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। मुजफ्फरनगर और शामली दंगों के बाद वेस्ट यूपी का सियासी माहौल बदला हुआ है।

भाजपा को वोटों के ध्रुवीकरण की उम्मीद है। यही इलाका रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह का है। बसपा सुप्रीमो मायावती भी यहीं से हैं।

यह इलाका कल्याण सिंह के प्रभाव क्षेत्र वाला भी माना जाता रहा है। मेरठ से सटे गाजियाबाद से ही पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह सांसद हैं।

संकेत यह भी हैं कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर डॉ. सत्यपाल सिंह भी मेरठ रैली में ही भाजपा में शामिल हो जाएं। रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें