फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के रायबरेली दौरे का विरोध शुरू, लगाए 'मोदी वापस जाओ' के पोस्टर

Sun, 16 Dec 2018 11:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
modi go back - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायबरेली दौरे को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। शुक्रवार की देर रात शहर के विभिन्न स्थानों पर मोदी वापस जाओ के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। जिले में सपा और स्वराज अभियान ने किसानों और नौजवानों की उपेक्षा को लेकर पीएम मोदी वापस जाओ के पोस्टर लगवाए।

विज्ञापन


इसे लेकर हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर पोस्टर फड़वा भी दिए गए। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहा समेत अन्य स्थानों पर मोदी वापस जाओ के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। समाजवादी युवजन सभा और युवा सपा नेता अखिलेश माही की की ओर से होर्डिंग लगवाई गई है।

इसी तरह स्वराज अभियान के तहत शहर में पोस्टर चस्पा लगाए गए हैं। इसमें नरेंद्र मोदी को किसान विरोधी बताया गया है। मोदी वापस जाओ के पोस्टर चस्पा किए जाने के बाद जिले की सियासत एक बार फिर गरम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें