फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-मुलायम, दोनों की रैली पर दंगों के 'दाग'

Thu, 21 Nov 2013 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली के लिए तैयार आलीशान मंच पर मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी संगीत सोम और सुरेश राणा का सम्मान हुआ है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपयी, वरष्ठि नेता कलराज मिश्र और सांसद लालजी टंडन मौजूद रहे। इस सम्मान कार्यक्रम में पार्टी के करीब एक दर्जन अन्य कार्यकर्ता व नेताओं को सम्मानित किया गया।

हालांकि, भाजपा ने मोदी के आने से पहले ही दंगों के आरोपी दोनों विधायकों का सम्मान करके एक तो मोदी को किसी भी विवाद से दूर रखने की कोशिश की है, तो दूसरी तरफ जाट वोटों को साधने के लिए एक बड़े स्टंट को अंजाम भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुलायम के साथ तौकीर
आगरा की रैली में लालजी टंडन ने मुजफ्फरनगर के दंगा आरोपी विधायकों का सम्मान किया, तो बरेली में मुलायम सिंह यादव की रैली में भी बरेली दंगों के आरोपी मौलाना तौकीर रजा मंच पर मौजूद रहे। तौकीर रजा कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कर रहे थे और मुलायम से भी मिले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें