फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें संत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 26 Oct 2019 10:25 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात करते नरेंद्र गिरि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मामले पर साधु-संतों और आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करने की अपील की है। वे शनिवार सुबह अपने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से बातचीत कर रहे थे। महंत ने मुख्यमंत्री से भेंट के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले के मद्देनजर मुख्यमंत्री के बुलावे पर उनसे मिलने आए थे। मुलाकात के दौरान प्रयागराज में माघ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर भी सीएम से बात हुई।

विज्ञापन


अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जनवरी 2020 में प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले को लेकर आश्वस्त किया है कि कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। धन की कोई कमी नहीं है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। कुंभ की तरह माघ मेले में श्रद्धालुओं को निर्मल और पर्याप्त गंगाजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का हम सभी को सम्मान करना चाहिए। महंत ने कहा कि राम मंदिर पर अगर हिंदू जनमानस के पक्ष में फैसला आता है तो भी खुशियां मनाने में अतिरेक न हो। अति उत्साह में कोई भी ऐसा कार्य न हो जो अशोभनीय हो। मुख्यमंत्री ने  कुंभ मेले की स्मारिका  ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रयागराज’ की प्रति भी भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें