पीसीएस 2015 का फाइनल रिजल्ट सोमवार की देररात घोषित कर दिया गया। इसमें कानपुर के मेधावियों का दबदबा है। शहर की वान्या सिंह का सेलेक्शन डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) पद पर हुआ है।
उनकी स्टेट रैंक 11वीं हैं। वान्या ने हाईस्कूल की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर और इंटरमीडिएट की नगर निगम इंटर कॉलेज से की, फिर पीपीएन से बीएससी और बीएनडी कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की।
लगातार चौथी बार पीसीएस फाइनल का पेपर दिया और सेलेक्शन मिल गया। वान्या के पिता डॉ. इंद्रजीत सिंह पीपीएन कॉलेज में सैन्य अध्ययन के शिक्षक हैं।
प्राइवेट बैंक की एटीएम पर गार्ड की नौकरी करने वाले की बेटी मीनाक्षी गुप्ता ने पहले ही प्रयास में झंडा गाड़ा और कामर्शियल टैक्स आफिसर बन गईं। इससे पहले मीनाक्षी का सेलेक्शन लोअर पीसीएस में हुआ था। उनकी तैनाती उन्नाव में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर है।