फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवंबर तक मतदाता सूची में सही करा सकेंगे नाम

विज्ञापन
राजधानी में एक से 30 नवंबर तक चलेगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए कमर कस ली है। बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों संग बैठक कर एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान एक नवंबर से शुरू किया जाएगा। इसमें वर्तमान मतदाता सूची को सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया जाएगा।
इसके सापेक्ष एक से 30 नवंबर के बीच लोगों के दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। जो लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाना या सही कराना चाहते हैं, वह इस अवधि में दावा कर सकते हैं।
वहीं, 7, 13, 21 व 28 नवंबर को इस संबंध में विधानसभा क्षेत्रवार विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी दावों और आपत्तियों का 20 दिसंबर तक निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष का हो रहा है तो वह भी फार्म नंबर 6 के जरिये आवेदन कर नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकेंगा। वहीं, फार्म 6 के माध्यम से प्रवासी मतदाता भी नाम सूची में जुड़वा सकेंगे।
बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
1950 टोल फ्री नंबर से ले सकेंगे जानकारी
डीएम ने बताया कि मृत्यु या स्थान परिवर्तन के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी जानकारी के लिए 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस पर कॉल कर लोग मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अभियान के लिए प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें