फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा मंत्री नहीं बनेंगे शिवपाल, खाली किया सरकारी बंगला

Thu, 27 Oct 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
श‌िवपाल यादव की नेम प्लेट - फोटो : amar ujala
सपा के प्रदेशाध्यक्ष और अखिलेश सरकार केबर्खास्त मंत्री शिवपाल यादव अब मंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने सरकारी बंगले को खाली करने की भी शुरुआत कर दी है। मंत्री पद पर वापसी की अटकलों को खारिज करने के लिए ही शिवपाल ने सरकारी मकान छोडऩे का मन बनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
श‌िवपाल का घर
शिवपाल बर्खास्तगी केअगले ही दिन साफ कर चुके थे कि वे अब कभी अखिलेश की मातहती में मंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा था कि अब वे संगठन का काम करेंगे और उसे मजबूत करने के साथ चुनाव में जुट जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
श‌िवपाल यादव - फोटो : amar ujala
लेकिन, मंगलवार को जब उन्होंने कहा कि वे नेताजी का आदेश मानेंगे और जो वे कहेंगे, वह करेंगे। इससे लगने लगा था कि मुलायम उन्हें दोबारा मंत्री बनवाएंगे। 

4 of 5
श‌िवपाल यादव - फोटो : amar ujala
शिवपाल ऐसा बयान देकर उसकी भूमिका बना रहे हैं। लेकिन दोपहर को मुलायम ने बयान दिया कि मंत्रियों की वापसी का अधिकार अखिलेश के पास है, वे ही तय करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श‌िवपाल का घर - फोटो : amar ujala
शिवपाल के सवाल पर मुलायम ने कहा था कि शिवपाल ने तो मुझे वापसी केलिए कहा नहीं, न ही मैंने ही किसी को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें