फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टो का जाल: पहले मोटा मुनाफा कमाया और फिर लगातार घाटे से बन गया 54 लाख का कर्जदार तो रची साजिश

Wed, 05 Jul 2023 12:53 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लगातार घाटे से परेशान नमन ने 54 लाख का कर्ज चढ़ा तो खुद के अपहरण की साजिश रची लेकन पुलिस ने कुछ ही घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
मरीन इंजीनियर नमन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद के अपहरण की साजिश रच फिरौती मांगने वाला मरीन इंजीनियर नमन करीब तीन वर्षों से क्रिप्टो ट्रेडिंग के जाल में फंसा था। शुरुआत में उसको मोटा मुनाफा हुआ। तब उसका लालच बढ़ता गया। पहले अपनी जमा पूंजी लगाई और फिर परिजनों व दोस्तों से रकम लेकर क्रिप्टो में खपाया, जिसे गंवाता गया और चंद महीनों में 54 लाख रुपये का कर्जदार हो गया। खुद नमन ने पुलिस की पूछताछ में इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


बिहार के रोहतास निवासी नमन बंगलूरू में एक निजी कंपनी में काम करता है। सोमवार को वह लखनऊ पहुंचा था और होने वाले बहनोई से मुलाकात की थी। उसके बाद वापस होटल गया था। कुछ ही देर बाद उसने इंटरनेट कॉल के जरिये परिजनों से संपर्क किया और अपहर्ता बनकर दावा किया कि नमन उसके कब्जे में है। इसके बाद 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बहन की शिकायत पर सक्रिय हुई कमिश्नरेट पुलिस ने दो घंटे में ही नमन को पकड़ उसके षड़यंत्र का खुलासा कर दिया।

ये भी पढ़ें - आक्रोशित मायावती ने की मांग: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले नेता की संपत्ति जब्त और ध्वस्त करें भाजपा सरकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खनन मंत्री रहते गायत्री प्रजापति ने कमाए 49 लाख और खर्च किए साढ़े तीन करोड़, कोर्ट ने नहीं दी राहत


एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि नमन ने पूछताछ में बताया कि उसका एक दोस्त क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग का काम करता है। उसी ने सबसे पहले उसका एकाउंट बनाकर एक मुश्त रकम निवेश कराई थी तब फायदा होने पर वह क्रिप्टो में निवेश करता रहा।
विज्ञापन


बीते कुछ महीनों से उसको घाटा होने लगा। रिकवरी के चक्कर में वह लोगों से रकम लेकर क्रिप्टो में लगाने लगा, लेकिन वह भी रकम डूबती गई। इसके बाद कोई रास्ता नजर नहीं आया तो उसने अपने अपहरण की साजिश रची।

गर्लफ्रेंड से भी लिए थे पांच लाख
एडीसीपी ने बताया कि नमन ने जिन लोगों से रकम उधार ली थी उनमें अपनी गर्लफ्रेंड से भी पांच लाख रुपये लिए थे। बिहार से उसके माता-पिता सोमवार देर रात लखनऊ पहुंचे तो उसने अपनी गलती स्वीकार की। इस संबंध में माफीनामा लिखकर दिया। चूंकि रकम पिता से ही जमा कराई थी और वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद उसे घरवालों के हवाले कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें