फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने महिलाओं को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Fri, 04 Aug 2023 12:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

महिलाएं पंप हाउस से सुबह शाम पानी की आपूर्ति कर रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग प्रदेश में महिलाओं को बतौर पंप आपरेटर प्रशिक्षित कर रहा है। कई महिलाओं ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण महिलाएं अब घरों से निकलकर गांव में पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना ने ग्रामीण महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। महिलाएं पंप हाउस से सुबह शाम पानी की आपूर्ति कर रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग प्रदेश में महिलाओं को बतौर पंप आपरेटर प्रशिक्षित कर रहा है। कई महिलाओं ने काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में कुल 1 लाख 16 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं व युवाओं को पंप ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिलाओं को भी पंप ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनकी तैनाती इनके ही गांव में की जा रही है। 489 महिलाओं ने प्रशिक्षण पूरा कर काम शुरू कर दिया है। इन महिलाओं को मिशन में काम कर रही कंपनियां ही रख रही हैं और कार्य के हिसाब से उचित मानदेय दे रही हैं महिला पंप ऑपरेटर का कार्य गांव में पानी की सप्लाई अच्छी तरह से देना, वोल्टेज मीटर, एम्पीयर मीटर, लाइट, फिल्टर, मोटर पंप के रख-रखाव का उचित ध्यान रखना है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव के मुताबिक योजना के तहत राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत से 2 लोगों को पंप ऑपरेटर कार्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

निशुल्क पंप ऑपरेटर टूल किट मिल रही
विभाग की ओर से प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को एक विशेष पंप ऑपरेटर टूल किट निशुल्क दी जा रही है। जिसमें 300 एमएम का पाइप,130 एमएम का वॉयर कटर, 200 एमएम का पिलर, 100 एमएम का स्क्रू ड्राइवर टू इन वन, विंच सेट और टेस्टर है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से गांव-गांव में तैनात महिला पंप ऑपरेटर यूपी में नारी सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर सृजित हुए हैं। महिला पंप ऑपरेटर्स गांव की दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। - स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें