फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून की हकीकत: ऑटोवालों ने पीटकर मार डाला, पुलिस ने लावारिस में निपटा दिया; बेटे का चेहरा भी न देख सके घरवाले

Fri, 01 Aug 2025 09:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में ऑटोवालों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच करके शव की पहचान कराने के बजाय लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। खोजते हुए घरवाले पहुंचे तो उन्हें अंतिम संस्कार की जानकारी मिली। बेटे का अंतिम बार चेहरा न देख पाने से वह बिलख उठे। 
विज्ञापन
नवीन की फाइल फोटो, पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के रायगंज निवासी निजी कंपनी के कर्मी नवीन यादव की हत्या के मामले में नाका पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। समय पर नवीन की गुमशुदगी दर्ज न करने और अधिकारियों को न बताने से आलमबाग में मिले नवीन के शव की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में आलमबाग पुलिस ने लावारिस में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन आखिरी बार नवीन का चेहरा भी नहीं देख सके। 
विज्ञापन


इस लापरवाही पर बृहस्पतिवार को डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया और चौकी इंचार्ज चारबाग कमल कुमार को निलंबित।
 

पुलिस ने केस दर्ज किए बिना ही लौटा दिया

नवीन के भाई सचिन व अन्य परिजन 25 जुलाई को उनके चारबाग से लापता होने और मारपीट की शिकायत लेकर नाका थाने पहुंचे थे। नाका पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। केस दर्ज किए बिना ही लौटा दिया। इस बीच एक पुलिस अधिकारी को गोरखपुर के एक पार्षद ने फोन कर नवीन यादव के लापता होने और उनके साथ अनहोनी की आशंका की सूचना दी। इस पर अधिकारी ने नाका पुलिस को फटकार लगाई। 27 जुलाई को नवीन यादव की गुमशुदगी दर्ज हुई।

लापरवाही के कारण परिजन नहीं कर सके बेटे का अंतिम संस्कार

बुधवार को खुलासा हुआ कि नवीन यादव की हत्या की गई है। उनका शव 25 जुलाई की सुबह आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास मिला था। 72 घंटे के इंतजार के बाद जब शव की पहचान नहीं हुई तो आलमबाग पुलिस ने नवीन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नाका पुलिस की लापरवाही के कारण नवीन के परिजन उनका अंतिम संस्कार नहीं कर सके।
 
विज्ञापन

लूटे गए 15 हजार रुपये और बैग भी बरामद

मामले में नाका पुलिस ने ई ऑटो चालक सीतापुर तंबौर निवासी अमित त्रिवेदी और उसके साथी सीतापुर थानगांव निवासी कन्हैया शुक्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ईऑटो, मृतक का मोबाइल, लूटे गए 15 हजार रुपये और बैग भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें