नाका बाजार पर होगा खुफिया कैमरे व अलार्म सिस्टम का पहरा
नाका बाजार की करीब 1200 दुकानों पर खुफिया कैमरों और अलार्म सिस्टम का पहरा रहेगा। रविवार को नाका व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारियों की एक बैठक में खुफिया कैमरे लगाने की सहमति बनी।
व्यापारी नेता पवन मनोचा और सतपाल सिंह मीत ने संयुक्त रूप से बताया कि चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पहले चरण में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
इनसे नाका चौराहे से लेकर आसपास के करीब 300 व्यापारियों की दुकानें निगरानी में रहेंगी। दूसरे चरण में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर जल्द बैठक होगी।
आशियाना की तर्ज पर सीसीटीवी कैमरों के साथ सेंसर सिस्टम को भी विकसित किया जाएगा। इससे ताला तोड़ने या शटर काटने पर कंपनी और पुलिस के कंट्रोल रूम व व्यापारी के मोबाइल पर घंटी बजने लगेगी। इस पर व्यापारियों को हर महीने लगभग 600 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।