फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीतापुर रोड पर 2504 एकड़ में बसेगा नैमिषनगर, दो लाख लोगों को मिलेंगे घर

विज्ञापन
सीतापुर रोड पर 2504 एकड़ में बनेगा नैमिषनगर
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए सीतापुर रोड पर नैमिषनगर विकसित करेगा। इस दिशा में शनिवार से काम शुरू हो गया। बीकेटी तहसील में राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। तय हुआ कि योजना के लिए भूमि जुटाने के संबंध में किसानों के बीच जाकर अफसर उन्हें जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


एलडीए के संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि बीकेटी में सीतापुर, रैथा रोड पर लगभग 2504 एकड़ क्षेत्रफल में नैमिषनगर विकसित किया जाएगा। इसके लिए बीकेटी तहसील के ग्राम भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा व सैदापुर की भूमि चिह्नित की गई है। योजना में दो लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। शहर के उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा व लॉजिस्टिक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास होगा।

इन योजनाओं से राजधानी में निवेश आएगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत नैमिषनगर के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किसानों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण की टीम के साथ राजस्व कर्मियों को भी फील्ड में उतारा जाएगा। किसानों को भूमि जुटाव के विकल्पों व इससे होने वाले नियोजित विकास के फायदों की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


डीएम सर्किल रेट की बढ़ी दरों से मिलेगा मुआवजा

संयुक्त सचिव ने बताया कि किसानों को भूमि का मुआवजा डीएम सर्किल रेट की बढ़ी हुई दरों के तहत दिया जाएगा, जोकि ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल रेट का चार गुना व शहरी क्षेत्र में दोगुना होगा। इसके अलावा किसानों से आपसी सहमति व लैंड पूलिंग नीति के आधार पर भी भूमि जुटाव का विकल्प रहेगा।

गांव भी विकसित होंगे

नैमिष नगर विकसित होने से किसानों व उनके परिवारों को सीधा लाभ होगा। प्राधिकरण की ओर से योजना के साथ ही उसमें आ रहे गांवों में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। गांव के संपर्क मार्ग, जल निकासी, खेल मैदान, बारात घर, स्वास्थ्य केंद्र, तालाब, कब्रिस्तान, स्कूल, पार्क व श्मशान आदि को सुदृढ़ किया जाएगा।

सीतापुर रोड पर 2504 एकड़ में बनेगा नैमिषनगर

सीतापुर रोड पर 2504 एकड़ में बनेगा नैमिषनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें