फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. रज्जाक व बेगम शहनाज सिदरत को फख्र ए हिंद अवाॅर्ड

Sun, 20 Jul 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती नगर उर्दू अकादमी में तकी मीर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरा में पुस्तक व
विज्ञापन
लखनऊ। तकी मीर फाउंडेशन की ओर से शनिवार को उर्दू अकादमी सभागार में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। महफिल का आगाज अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कर्नाटक के डॉ. अब्दुल रज्जाक बाबा चौधरी को शैक्षिक कार्यों और बेगम शहनाज सिदरत को महिला सशक्तीकरण के लिए फख्र ए हिंद अवॉर्ड दिया गया। युवा शायर महमूदुल हक अज्म बलरामपुरी की किताब शुआ ए उम्मीद का विमोचन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता वसीम सिद्दीकी ने की और शायर शहबाज तालिब ने संचालन किया। अजम शाकिरी, मालविका हरिओम, बदायूं के शायर वसीम नादिर ने दर्शकों को गुदगुदाया। सैयद मोईन अल्वी खैराबादी, आसिम पीरजादा, मोनिका अरोरा, मलिक रिजवान और अभिश्रेष्ठ तिवारी ने भी अपने कलाम से सुनने वालों का दिल जीत लिया।

गोमती नगर उर्दू अकादमी में तकी मीर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरा में पुस्तक व

गोमती नगर उर्दू अकादमी में तकी मीर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरा में पुस्तक व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें