फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिषनगर, वरुण विहार योजनाओं के 30 गांवों में रजिस्ट्री पर लगेगी रोक

विज्ञापन
लखनऊ विकास प्रा​​धिकरण
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की नैमिषनगर व वरुण विहार आवासीय योजनाओं में आ रहे 30 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं हो सकेगी। प्राधिकरण ने इन गांवों की जमीन की रजिस्ट्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए उपनिबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे के पास करीब 6,580 एकड़ में वरुण विहार योजना विकसित की जाएगी। इसके लिए सदर व सरोजनीनगर तहसील के गांव भलिया, आदमपुर इन्दवारा, बहरू, जलियामऊ एवं मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा एवं दोना की भूमि चिह्नित की गई है।

सीतापुर-रैथा रोड पर नैमिषनगर योजना के लिए 18 गांवों की करीब 3670 एकड़ जमीन ली जाएगी। इसमें बीकेटी व सदर तहसील के गांव भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी व दुग्गौर शामिल हैं।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने बताया कि वरुण विहार योजना के लिए 22,403 और नैमिषनगर के लिए 18,532 किसानों से जमीन ली जाएगी। एलडीए इनसे सीधा बैनामा कराएगा। यह जानकारी आ रही थी कि थर्ड पार्टी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री हो रही है। इस पर रोक लगाने के लिए बीकेटी, सदर व सरोजनीनगर तहसील के उपनिबंधक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें