फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगराम पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सड़क का गड्ढा भरा

Wed, 18 Nov 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नगराम पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सड़क का गड्ढा भरा।
विज्ञापन
नगराम। यातायात माह में नगराम पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए अनूठी पहल की। एसओ अंजनी कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से नगराम-गंगागंज मार्ग पर किलोमीटर 12 के पास बने गहरे गड्ढे की मरम्मत कराई। पुलिसकर्मियों ने ईंटों के रोड़े मंगवाकर खुद गड्ढे में भराई की जिससे राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी 14 किलोमीटर लंबी सड़क पर मरम्मत के अभाव में कई जगह गड्ढे हो गए हैं। हरदोइया पुल की ढाल, खवासखेड़ा, हरदोइया बाजार और सुखलाल खेड़ा के पास भी सड़क व पुलिया क्षतिग्रस्त हैं। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

नगराम पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सड़क का गड्ढा भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें