फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगराम थाने पर 2.80 लाख रुपये बकाया, लोड भी अधिक

विज्ञापन
बिजली काटने पर थाने में हो गया था अंधेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। बिजली विभाग पर दोहरे मानदंड अपनाने के आरोप लग रहे हैं। आम उपभोक्ताओं के मामूली बकाया पर कनेक्शन काट दिए जाते हैं, वहीं सरकारी विभागों के लाखों रुपये के बकाया पर नरमी बरती जाती है। ताजा मामला नगराम थाने का है, जहां एक दिन पहले लाइनमैन का चालान करने पर उसने थाने की बिजली गुल कर दी थी, जिसे कुछ घंटे के बाद बहाल कर दिया गया था।
जांच में पता चला है कि नगराम थाने पर 2.84 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल कई वर्षों से बकाया है। यही नहीं, थाने में स्वीकृत क्षमता से 10.66 किलोवाट अधिक बिजली का उपयोग भी हो रहा है।
विज्ञापन

यहां 18 किलोवाट विद्युत भार स्वीकृत है, जबकि मौके पर 28.66 किलोवाट लोड संचालित पाया गया। हरदोईया पुलिस चौकी पर भी 33 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल जमा नहीं हुआ है। बिजली विभाग ने कई बार इन सरकारी परिसरों का कनेक्शन काटने की तारीख तय की, पर हर बार कार्रवाई टाल दी गई।
जेई आशीष कुमार का कहना है कि मौके पर क्षमता से अधिक लोड पाया गया है। वहीं, थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि थाने में बिजली के लिए अलग बजट नहीं होता है और बकाये की सूचना उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी।
विज्ञापन

चालान काटने पर काटा था कनेक्शन
सोमवार को नगराम पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान विद्युत निगम के संविदाकर्मी अमरेंद्र की बाइक का छह हजार रुपये का चालान काट दिया था। इससे नाराज होकर विद्युत कर्मचारी संगठन दल के दीपक, शत्रुघ्न पाल और अन्य सदस्यों ने थाना व हरदोईया पुलिस चौकी का बिजली कनेक्शन काट दिया। हालांकि, बीती रात की पाली के कर्मचारियों ने इन कनेक्शनों को फिर से जोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें