फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर चलाई गोली, बची जान

Mon, 16 Mar 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अहसन अजीज।
विज्ञापन
मलिहाबाद। गढ़ी संजर खा गांव में रविवार को लगभग पांच बजे ईदगाह की सफाई की स्थिति देखने पहुंचे बसपा पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष असमत आरा के बेटे अहसन अजीज पर रंजिशन गोलियां चलाई गईं। फायर मिस होने से जान बच गई। भागने के दौरान दो बार उनकी कार पर दो बार गोली चलाई गई।
विज्ञापन


मिर्जागंज निवासी अहसन अजीज ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से वह ईद की नमाज के लिए गढ़ी संजर खान गांव में ईदगाह की सफाई करा रहे हैं। वह ईदगाह कमेटी के वर्तमान में अध्यक्ष हैं। रविवार को लगभग पांच बजे शाम सफाई देखने के लिए कार से तीन साथियों के साथ गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद मुन्ना, सोनू, शादाब, अलीम व 15 अज्ञात लोग असलहा लहराते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि तभी सोनू ने सीने पर असलहा सटाकर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि फायर मिस हो गया। हमले से बचने के लिए कार में बैठकर भागने पर आरोपी सोनू ने कार से 30 हजार रुपये निकालने की कोशिश की। इस दाैरान आरोपी शादाब ने उनकी कार पर दो फायर झोंक दिए।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। अहसन अजीज पर गोली चलने की खबर पाकर कस्बे के तमाम लोग थाने पर इकट्ठा हो गए और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन पर वे शांत हुए।
विज्ञापन


21 साल पहले पिता की हुई थी हत्या

दो दशक पूर्व अहसन अजीज के पिता मलिहाबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष अजीज हसन खान की 15 नवंबर 2005 को मिर्जागंज में शादी समारोह में चंदा खान ने रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ईदगाह का विवाद आ रहा सामने

इंस्पेक्टर के अनुसार, जांच में ईदगाह गढ़ी संजर खान गांव में है और नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे अहसन उस ईदगाह की कमेटी के अध्यक्ष हैं। उसी को लेकर विवाद सामने आ रहा है। उक्त गांव के लोगों का कहना है कि जब ईदगाह उनके गांव की है तो कमेटी के लोग भी उनके गांव के ही रहेंगे। हालांकि, पूरे विवाद की जानकारी की जा रही है।

अहसन अजीज।

अहसन अजीज।

अहसन अजीज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें