स्ववित्त पोषित योजना में फ्लैटों की कीमत को लेकर मंथन चल रहा है लेकिन, जानकारों का कहना है कि 15 लाख से लेकर 80 लाख रुपये कीमत तक के फ्लैट होंगे। सबसे अधिक 80 लाख की कीमत वाले फ्लैट प्रीमियम होंगे और इनकी कई कैटेगरी भी होंगी। इसके अलावा पारा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 264 फ्लैट बनाए गए हैं। वह सरकार द्वारा तय कीमत पर पात्रों को आवंटित किए जाएंगे।
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी का कहना है कि आठ-दस दिन में मल्टीस्टोरी योजना को लॉन्च करने की तैयारी है। नगर निगम के फ्लैट एलडीए और आवास विकास परिषद से 15 से 20 प्रतिशत तक सस्ते होंगे। फ्लैट अलग-अलग श्रेणी के होंगे।