फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग की आपत्ति के बाद नगर निगम ने सात हजार मोबाइल खरीद का टेडर किया निरस्त

विज्ञापन
नगर निगम ने मोबाइल टेंडर किया निरस्त। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी सैमसंग की आपत्ति के बाद नगर निगम प्रशासन ने सात हजार मोबाइल खरीद का टेंडर निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

टेंडर की जिस शर्त पर सैमसंग ने आपत्ति करते हुए एक ही कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था, उसे नगर निगम ने हटा दिया।
अब रिटेंडर किया जाएगा। इस मामले को लेकर अमर उजाला ने दो मार्च को प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की थी।
नगर निगम की ओर से बीते माह सात हजार मोबाइल खरीद का टेंडर जेम पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जारी किया गया था।
इसमें यह शर्त भी थी कि टेंडर डालने वाले कंपनी के पास वुलनिरेबिलिटी असेसमेंट एंड पेनेट्रेशन टेस्टिंग (वीएपीटी) प्रमाण पत्र भी हो।
इसे लेकर निजी कंपनी सैमसंग ने सवाल उठाया था कि इस शर्त के कारण सिर्फ एक ही कंपनी टेंडर में भाग ले सकती है।
देेेेश में एक ही कंपनी वीएपीटी प्रमाणित है। इससे टेंडर में प्रतिस्पर्धा नहीं होगी। इसे लेकर कंपनी की ओर से प्रमुख सचिव नगर विकास से शिकायत भी की गई थी।
विज्ञापन

नए सिरे से किया जाएगा टेंडर
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि मोबाइल खरीद का नए सिरे से टेंडर किया जाएगा। टेंडर की जिस शर्त को लेकर विवाद उठा था उसे हटा दिया गया है और अब नए सिरे दोबारा टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें