फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने भेजा डीआरएम को नोटिस

Wed, 13 Nov 2013 01:13 AM IST
प्रवेन्द्र गुप्ता/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे पर नगर निगम का करीब 11 करोड़ रुपये सर्विस टैक्स बकाया है। इसकी वसूली के नगर निगम ने मंडल रेल प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


सर्विस टैक्स को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच वर्षों विवाद चला। इसके बाद न्यायालय से तय हुआ कि रेलवे शहर में नगर निगम की सुविधाओं का उपयोग करने के एवज में नगर निगम को सर्विस टैक्स देगा।

करीब तीन साल पहले नगर निगम ने रेलवे से टैक्स वसूली की कार्यवाही की। इसके तहत रेलवे की कॉलोनियों, अधिकारियों केबंगलों, कारखानों और रेलवे स्टेशनों की नापजोख की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नगर निगम की ओर से रेलवे को बिल भेजा गया, लेकिन रेलवे ने पैसा नहीं जमा किया।

इसे लेकर नगर की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे पर नगर निगम का 10.81 करोड़ रुपये सर्विस टैक्स बकाया है।

इसकी वसूली के  लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि रेलवे पैसा नहीं जमा करेगा तो फिर नगर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें