राज्य सरकार शहरों की साफ-सफाई को लेकर बेहद गंभीर है। अगर कहीं गंदगी मिली तो नगर आयुक्तों की खैर नहीं। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी नगर आयुक्तों को शहरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।
कहा, नगर आयुक्त अपने अधिकारियों की एक टीम गठित कर स्वयं रोजाना सवेरे दो से ढाई घंटे तक शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें।
साथ ही नगर आयुक्त वार्ड स्तर पर आम नागरिकों, व्यापारियों व अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि लखनऊ शहर को सर्वाधिक सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नगर आयुक्त तत्काल कार्रवाई करें।