लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नैक टीम का निरीक्षण बुधवार को समाप्त हो गया। टीम ने तीन दिनों तक विवि के विभागों, प्रयोगाशालाओं, कक्षाओं, पुस्तकालय सहित अन्य सुविधाओं के निरीक्षण के बाद गोपनीय रिपोर्ट नैक के पोर्टल पर अपलोड कर दी।
अंतिम चरण में टीम ने शाम को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षकों के संवाद किया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि नैक के लिए विश्वविद्यालय के एक-एक शिक्षक ने संकल्पित होकर पूरे भाव से मेहनत की। अब जब नैक टीम का दौरा समाप्त हो गया है, तो हमें अच्छे ग्रेड की आशा है।
उन्होंने बताया कि विवि आने वाली नैक टीम के सदस्यों में डॉ. रोशनलाल और प्रो. सर्बजीत गुप्ता शामिल रहे। वहीं, नैक पीयर टीम के अध्यक्ष प्रो. हेमंत कुमार, डॉ. विकास डोगरा, डॉ. तनूजा राउत, डॉ. त्रिमूर्ति पी, डॉ. मूंगा कृष्ण प्रसाद व डॉ. सुजाता ने हाइब्रिड मोड में निरीक्षण किया।