फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कीर्ति सिंह का निधन

Wed, 25 Jan 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज(अयोध्या)। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक व चार विश्वविद्यालयों के कुलपति सहित देश के तमाम नामचीन संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके डॉ. कीर्ति सिंह का मंगलवार दोपहर जौनपुर स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला और शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

डॉ. कीर्ति का जन्म 26 मई 1934 को जौनपुर के केराकत तहसील क्षेत्र के बसगिट गांव मे हुआ था। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कृषि अधिष्ठाता पद से शिक्षण कार्य की शुरुआत की और बाद में यहीं के कुलपति भी बनाए गए। कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत वे पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय हरियाणा, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित आईजी केबी विश्विद्यालय के कुलपति नियुक्त हुए। वे भारत सरकार के एग्री साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड के चेयरपर्सन व वर्ल्ड नोनी रिसर्च फाउंडेशन चेन्नई के चेयरपर्सन रहे। एक दर्जन से अधिक पीएचडी विद्यार्थियों के गाइड भी रह चुके हैं। उन्होंने सब्जियों की तमाम किस्मों पर शोध किया। दो दर्जन से अधिक बड़ी संस्थाओं ने कृषि क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया है। उन्होंने विदेशों में बैंकाक, फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, कम्बोडिया, डकार सेनेगल में विशेषज्ञ के रूप में प्रस्तुतिकरण दे चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें