फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गणतंत्र परेड की सलामी के लिए जवान तैयार

Wed, 25 Jan 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली परेड के लिए मंगलवार को जवानों ने मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया। अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया और व्यवस्था में जुटे अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे।
विज्ञापन

सलामी परेड को भव्य बनाने के लिए पुलिस महकमे ने मंच और पुलिस लाइन के मैदान की साज-सज्जा को नया रूप दिया है। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत व सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों व समाज के लोगों की सूची को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पुलिस लाइन के मैदान में हुए फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस की विभिन्न 12 शाखाओं के जवानों ने परेड में भाग लिया। घुड़सवार, फायर व बाइक दस्ता आयोजन को भव्यता प्रदान करता नजर आया। फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर आशुतोष मिश्रा, द्वितीय परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी रामजन्मभूमि परिसर सुरेंद्र प्रताप तिवारी व तृतीय कमांडर उप निरीक्षक अमीचंद्र सिंह सहित संपूर्ण परेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सोनकर ने पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह से परेड की तैयारियों पर चर्चा की। उसे और अधिक सुव्यवस्थित व सुसज्जित बनाने के निर्देश दिए। उद्घोषक की भूमिका उप निरीक्षक रणजीत सिंह व चंद्रशेखर सिंह निभाएंगे।
विज्ञापन


यह हैं गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम
प्रात: 9 बजे-परेड फाॅल इन
प्रात: 9:15 बजे-परेड कमांडर की ओर से परेड का भार ग्रहण
प्रात: 9:20 बजे-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आगमन
प्रात: 9:25 बजे-पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र का आगमन
प्रात: 9:30 बजे- मुख्य अतिथि का आगमन व ध्वजारोहण
प्रात: 9:50 बजे-मुख्य अतिथि का संबोधन
प्रात: 10 बजे-सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रात: 10:25 बजे-पुरस्कार वितरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें