फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की मौत का रहस्य गहराया: नामी होटल के 5वें तल पर थी ड्यूटी... 7वें तल से गिरा था; पर्स और मोबाइल हैं गायब

Wed, 30 Oct 2024 09:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में गार्ड की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। .यहां वह नामी होटल के 5वें तल पर ड्यूटी थी। 7वें तल से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। पर्स और मोबाइल गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एक नामी होटल से संदिग्ध हालात में गिरकर गार्ड नितिन (46) की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। घटनास्थल से उसका मोबाइल भी गायब था। मृतक के भाई ने रविवार को कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल में 19 अक्तूबर की है।

विज्ञापन


आलमबाग के वीआईपी रोड पर रहने वाले जितेंद्र कुमार के मुताबिक उनका भाई नितिन दामोदर नगर में रहकर स्टीड फास्ट सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। 19 अक्तूबर को उसकी ड्यूटी होटल के पांचवें तल पर थी। देर रात डयूटी के दौरान वह संदिग्ध हालात में सातवें तल से गिर गया था। 

यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Deepotsav 2024: डेढ़ लाख गो-दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, सीएम बोले- आश्रय स्थलों पर भी आयोजित हो गो-पूजन

भाई ने दोबारा जांच की उठाई मांग

मामले में जितेंद्र का आरोप है कि घटनास्थल से भाई का मोबाइल और पर्स गायब था। मोबाइल पर कॉल जा रही है, पर कोई उठा नहीं रहा है। उन्होंने दोबारा जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें