फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आप जल्द ही महात्मा गांधी के साथ टिकट पर लगा सकते है अपनी फोटो

Mon, 11 Apr 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महात्मा गांधी के साथ फोटो लगाने का मौका - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डाकघरों में शुरू की गई माई स्टैंप योजना में लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए विभाग अहमदाबाद से महात्मा गांधी के स्टैंप मंगवा रहा है। इसमें लोग महात्मा गांधी के साथ अपनी फोटो भी लगवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके पीछे महंगे डाक टिकट में लोगों की घटती दिलचस्पी को कम करना है। शायद इसीलिए पिछले पांच सालों में महज 602 लोगों ने माई स्टैंप में रुझान दिखाया है।

डाक विभाग ने इसकी बिक्री के लिए स्टैंप पर लखनऊ से लेकर देश की नामचीन धरोहरों के स्टैंप बनवाए हैं, जिसके साथ ग्राहक की फोटो चस्पा होती है।

जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर आरके प्रसाद ने बताया कि इस सेवा को विस्तार देने व ग्राहकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अहमदाबाद के जीपीओ से महात्मा गांधी के माई स्टैंप मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माई स्टैंप का उद्घाटन 2011 में ललित कला अकादमी में

महात्मा गांधी के साथ फोटो लगाने का मौका - फोटो : demo pic
जिसमें ग्राहक गांधी जी के साथ माई स्टैंप बनवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसका उद्घाटन दिसंबर 2011 में ललित कला अकादमी में हुआ था। 

तब से लेकर आज तक कुल 602 ग्राहकों ने इसका इस्तेमाल किया है। इसे बेहतर बनाने के लिए ग्राहक अपने सुझाव भी दे सकते हैं।

हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो माई स्टैंप की बिक्री घटने के पीछे का बड़ा कारण इसकी कीमत है। ग्राहकों को 300 रुपये में 12 टिकट मिलते हैं, वह भी पांच-पांच रुपये वाले, जिसकी कीमत 60 रुपये होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें