फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में मुसलमानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को शहर में मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर नाराजगी जताई। उन्होंने नारेबाजी कर मानवाधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


हजरतगंज में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के गेट नंबर दो के पास हुए प्रदर्शन में असरार अहमद ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार से हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, वह मानवता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस को दिया गया नोबेल पुरस्कार वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस देश में अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षित न हों, उसे किसी भी प्रकार का सम्मान उचित नहीं ठहराया जा सकता है। इस दौरान शादाब आलम, अशफाक खान, नसरीन खान, जीशान खान, हामिद अली आदि शामिल रहे।

प्रदर्शन करते लोग।

प्रदर्शन करते लोग।

प्रदर्शन करते लोग।

प्रदर्शन करते लोग।

प्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें