ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. कल्बे सादिक ने साम्प्रदायिक फसाद को नामसझी की वजह बताते हुए कहा कि जिस दिन इंसान एक-दूसरे को समझ लेगा फसाद अपने आप खत्म हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के मजहब को समझने के लिए जरूरी है कि हिंदू कुरान पढ़े और मुसलमान गीता पढ़कर जानकारी हासिल करे। डॉ सादिक शनिवार को दीन-ए-इस्लाम और आतंकवाद विषयक मजलिस को खिताब कर रहे थे।
इजहार आब्दी की मेजबानी में पीर बुखारा स्थित अजाखाना में आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए डा. सादिक ने कहा कि इस्लाम से आतंकवाद का कोई संबंध नही है। कुरान में कहा गया है कि जिस जगह पर इस्लामी निजाम होगा वहां पर जुल्म नही होगा।