जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी घटना के विरोध में मुस्लिम संगठन भी उतर आए हैं। उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कश्मीर में चल रहे सभी मदरसों को फौरन बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
बोर्ड ने एक नोट जारी कर कहा कि हिन्दुस्तान में बड़ी संख्या में खुले कट्टरपंथी वहाबी मदरसे चल रहे हैं। यह अपनी पहचान छिपा कर संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे मदरसों से आतंकी पैदा हो रहे हैं। इन्हें बंद किया जाना चाहिए।