फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: नाम बदलकर युवती का करता रहा शोषण, फिर एक रात नशे में बता बैठा पूरी हकीकत

Sat, 24 Jun 2023 05:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला संवाद, लखनऊ

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने नाम बदलकर एक युवती को प्यार के जाल में फंसाया। फिर एक रात नशे की हालत में उसकी अपनी सारी सच्चाई बता दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक अहमद ने राहुल बनकर एक युवती को प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसका शारीरिक शोषण किया। एक रात नशे की हालत में आरोपी ने अपनी पहचान बताते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध पर युवती की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर गाजीपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गाजीपुर सुनील कुमार सिंह के अनुसार, युवती ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी एक युवक से मुलाकात हुई। युवक ने अपना नाम गाजीपुर पानी गांव निवासी राहुल बताया। आरोप है कि राहुल ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और कमरे पर ले गया, जहां शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। शादी की आस में युवती आरोपी के साथ रहने लगी।

युवती का आरोप है कि एक दिन आरोपी राहुल शराब के नशे में घर आया और शादी करने की बात कही। राहुल ने तब नशे की हालत में अपनी असली पहचान रजमान उर्फ मो. अहमद बताई। यह सुनकर युवती के होश उड़ गए। उसने साथ रहने से मना कर दिया। इससे चिढ़े आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


आरोपी ने यह भी बताया कि वह शादीशुदा है। इसके बाद आरोपी ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और 20 हजार रुपये भी छीन लिए। आरोपी ने धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। अपने साथ हुए इस धोखे के संबंध में 21 जून को युवती ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सब्जी बेचने का काम करता है।

दो दिन पहले ऐसा ही मामला आया था सामने 

नाम बदलकर प्यार में फंसाने का ऐसा ही मामला दो दिन पहले रायबरेली में सामने आया था। तब आरोपी ने बहाने से युवती को प्यार के जाल में फंसाया। बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका शारीरिक शोषण किया। 

रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में आए इस मामले में हिंदू बनकर युवक ने न सिर्फ एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया, बल्कि जबरन उससे निकाह करने का प्रयास किया। ऐसा न करने पर युवक समेत तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद युवती को जानमाल की धमकी देते रहे। 

दहशत इतनी थी कि पीड़िता पुलिस से शिकायत तक नहीं कर पाई। बुधवार को पीड़ि़ता हिम्मत जुटाकर पुलिस कार्यालय पहुंची और एसपी को अपना दुखड़ा सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मिल एरिया थानेदार को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें