फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम कारसेवक परिक्रमा कर लेंगे राममंदिर निर्माण का संकल्प

Tue, 22 Aug 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
वर्ता करते मुस्ल‌िम मंच के पदाध‌िकारी
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण की मुहिम चला रहे मित्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुस्लिम कारसेवक बब्लू खान के संयोजन में आगामी 5 सितंबर को अधिग्रहीत परिसर की परिक्रमा की जाएगी, जिसे राष्ट्रीय एकता सौहार्द यात्रा का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


यह निर्णय शनिधाम पीठ नजरबाग में ज्योतिष गुरु स्वामी हरिदयाल मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। स्वामी हरिदयाल मिश्र ने कहा कि राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए हम रामकोट की परिक्रमा कर भव्य राममंदिर निर्माण के साथ राष्ट्र मंदिर की प्रार्थना करेंगे। 

महंत बृजमोहन दास ने कहा कि बब्लू खान सांप्रदायिक सद्भाव की नजीर हैं, हिन्दू-मुस्लिम मिलकर ही मंदिर निर्माण करेंगे। मित्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष बब्लू खान ने कहा कि हिंदू व मुस्लिम समाज साथ में मिलकर राष्ट्रीय एकता सौहार्द यात्रा निकालेंगे और राममंदिर निर्माण का संकल्प लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महंत बलरामदास, मित्र मंच के प्रभारी शरद पाठक बाबा, सरदार चरनजीत सिंह, नियामत उल्ला, कासिम खान सहित अन्य मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें