फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारी मां: जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, प्रेमी के साथ मिलकर की थी बेटी की हत्या

Thu, 17 Jul 2025 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Mother killed her daughter: छह साल की बेटी की हत्या करने वाली मां और उसके प्रेमी के खिलाफ सुनवाई फास्ट ट्रैक में होगी। इस मामले में मिले नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
आरोपी मां रोशनी और मासूम बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरबाग के खंदारी बाजार में छह साल की मासूम साेना के हत्यारोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की पैरवी करेगी। माना जा रहा है कि इस मामले में पुलिस त्वरित गति से चार्जशीट दाखिल करेगी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपियों के कपड़े, मोबाइल फोन, घटना स्थल से बरामद नमूने और होटल की फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच रिपोर्ट और सर्विलांस से जुटाए गए साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। विवेचना में मुकदमे से शाहरुख का नाम हटाकर रोशनी और उदित के नाम की बढ़ोतरी की जाएगी। मुकदमे में साजिश की धारा भी बढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि खंदारी बाजार में रहने वाली रोशनी ने रविवार को प्रेमी उदित के साथ मिलकर छह साल की बेटी सोना की हत्या कर दी थी। हत्या के 36 घंटे बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी और पति शाहरुख पर आरोप लगाया था। छानबीन में शाहरूख की भूमिका सामने नहीं आई थी। पूछताछ में रोशनी और उदित ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली थी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें