फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

Sun, 01 Dec 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। घर में घुसकर दिनदहाड़े एक महिला की न सिर्फ हत्या कर दी गई, बल्कि मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। महिला की बड़ी बेटी स्कूल से घर आई तो वारदात का पता चला। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। कमरे के बाहर रखे छप्पर के नीचे खून के धब्बे मिले। पीड़ित परिवार ने महिला ग्राम प्रधान के देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी पवन कुमार पुत्र स्व. गंगाराम का विवाह करीब 13 साल पहले इसी थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय मजरे भीतरगांव गांव की रहने वाली सन्नो देवी (35) के साथ हुआ था। सन्नो व पवन के तीन संतानें हैं। सन्नो के पति पवन राजस्थान में मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। शनिवार की दोपहर बाद सन्नो की बड़ी बेटी लक्ष्मी स्कूल से वापस लौटी तो उसने अपनी मां को कमरे के छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकते हुआ देखा।

एक व्यक्ति को घर से भागते हुए देखा। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सीओ लालगंज अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर आकर पड़ताल की। शव को नीचे उतरवाया। जांच के दौरान फोरेंसिक टीम ने खून के धब्बे के सैंपल लिए। महिला के होंठ पर चोट के निशान थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसे मुक्का मारा गया है या फिर अन्य किसी वस्तु से चोट पहुंचाई गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के भाई जिन्नर पुत्र बरातीलाल ने महिला ग्राम प्रधान पिंकी पत्नी राजेंद्र कुमार के देवर रिंकू के खिलाफ हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की तहरीर दी है। केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग या फिर कुछ और...
महिला की हत्या की वारदात के बाद परिजन जहां गगमीन हैं, वहीं घटना को लेकर नाराजगी है। महिला की हत्या पीछे की वजह प्रेम-प्रसंग या फिर कुछ और... इसकी जांच पुलिस कर रही है। चर्चा है कि आरोपी रिंकू जम्मू कश्मीर में भट्ठे पर नौकरी करता था। शनिवार को ही गांव आया था। वह जबरन महिला के घर घुसा था और विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी। सीओ लालगंज अनिल कुमार सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है। घटना की जांच कई बिंदुओं पर कराई जा रही है।


तीन बच्चों के साथ रहती थी सन्नो
सन्नो तीन बच्चों लक्ष्मी (10), अंजली (6) व बेटा आर्यन (4) के साथ गांव से बाहर सड़क के किनारे रहती थी। सन्नो की सास मायके बसंतापुर गई हुई थी। बड़ी बेटी लक्ष्मी सुल्तानपुर खेड़ा स्थित जूनियर विद्यालय में पढ़ने गई थी। बीते दो माह पहले पति पवन कुमार भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें