फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रस्सी से गला कसकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के विक्रमनगर फ्लाईओवर के पास सब्जी मंडी के नजदीक कूड़े के ढेर में बुधवार सुबह लाल रंग के बोरे में युवक का नग्न अवस्था में शव मिला। रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

गले पर रस्सी बंधी थी। हाथ-पैर भी बंधे थे। चेहरे पर भूरे रंग का टेप चिपका था। सिर के पीछे गहरा जख्म था। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से पहचान का प्रयास किया, पर शिनाख्त नहीं हो सकी।

एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे स्थानीय लोगों ने बोरे में युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पारा पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने पहचान के लिए शव का फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता चल सकेगी। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। लापता लोगों की सूची खंगाली जा रही है। युवक की फोटो को सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी व कानपुर पुलिस को भी भेजा गया है। एसीपी ने बताया कि युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।



हत्या कहीं और की, शव दूसरी जगह लाकर फेंका

पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और फिर शव को बोरे में रखकर कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया गया। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग या अवैध संबंध में हत्या की गई। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें