फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी बेटे ने कर्ज चुकाने के लिए पिता को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के लती बेटे ने उधार लिए पैसे चुकाने के लिए गत बृहस्पतिवार को अपने 90 साल के पिता को ही बांके से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। तालकटोरा पुलिस ने सोमवार देर रात 90 साल के ज्ञानी यादव की हत्या के मामले में उनके बेटे राम सागर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बेटा शराब का लती था। इसके लिए उसने कई लोगों से उधार रुपये ले चुका था। इस पर पिता से कई बार विवाद भी हुआ। कर्ज चुकाने व रुपये हासिल करने के लिए उसने पिता की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा धनंजय सिंह के मुताबिक, ज्ञानी यादव राजाजीपुरम में टेंपो स्टैंड के पास झोपड़ी बनाकर रहते थे। वह मूलरूप से अमेठी के गौरीगंज थानाक्षेत्र के दोस्तपुर गांव के रहने वाले थे। राजाजीपुरम में ही उनका बेटा रामसागर यादव भी सब्जी का ठेला लगाता था। बृहस्पतिवार रात को ज्ञानी यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उनका शव झोपड़ी में पड़ा मिला।
शुक्रवार सुबह बेटे रामसागर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को उसने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात को गांव चला गया था। वापस आने पर पिता को मृत पाया। उसने पारा के सागर गुप्ता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो रामसागर यादव ही संदेह के घेरे में आ गया। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया गया है। रामसागर ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले गांव से पिता को लेकर आया था। रुपये की मांग करता था। ज्ञानी से इसी बात पर विवाद हुआ। बृहस्पतिवार रात को उसने बांके से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग गया। पुलिस के मुताबिक, रामसागर के खिलाफ अमेठी में पहले से हत्या के प्रयास का एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें