फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश्तैनी संपत्ति के लिए चाची की धारदार हथियार से की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों का कत्ल : पुश्तैनी संपत्ति के लिए की थी बुजुर्ग चाची की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन

हुसैनगंज के मुराद अली लेन बर्फखाना निवासी कलावती (60) की हत्या उनके भतीजे हिमांशु ने पुश्तैनी संपत्ति के लिए की थी।
पुलिस ने बुधवार देर रात हुसैनगंज इलाके से आरोपी हिमांशु को दबोचकर जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक, कलावती मंगलवार रात करीब 8.30 बजे घर पर थीं।
घर के भूतल में देवर का परिवार रहता है। मंगलवार रात भतीजा हिमांशु उनके कमरे में दाखिल हुआ और कलावती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
चीख पुकार सुनकर बेटा नरेश बचाने दौड़ा तो हिमांशु ने उस पर भी हमला कर दिया। कलावती की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि गंभीर रूप से घायल नरेश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। कलावती के दूसरे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हिमांशु के खिलाफ हत्या व हत्या की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक, हिमांशु की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर हुसैनगंज अनिल कुमार, एसआई राजेश राय, कमलेश राय, अमित वर्मा और साइबर सेल के एसआई राहुल सिंह राठौर, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, शरीफ खान की टीम बनाई गई।
हिमांशु के मोबाइल की लोकेशन के लिए सर्विलांस सेल की मदद ली गई। उसकी लोकेशन बुधवार देर रात हुसैनगंज इलाके में मिली।
इसके बाद टीम ने हिमांशु को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल, चार्कू, इंट और घायल नरेश का खून से सना शर्ट बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें