फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला कांटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मवई थाना के सैदपुर चौकी अंतर्गत बैसन पुरवा मजरे कसारी गांव में रविवार रात खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की धारदार औजार से गला काटकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव खेत में पड़ी चारपाई पर मिला।
विज्ञापन

परिवारजनों को घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई जब किसान खेत से काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। पुलिस व डॉग स्क्वॉयड दस्ते ने जांच पड़ताल किया लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
किसान के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल हत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। परिवारजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन

मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर चौकी अंतर्गत बैसन पुरवा मजरे कसारी गांव निवासी किसान राजबली मल्लाह (55) रविवार शाम भोजन करने के बाद घर से दक्षिण दिशा में स्थित खेत की रखवाली के लिए गया था, वह रात में खेतों में ही सोता था।
सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं आए तो बहन कमलेशा उन्हें बुलाने खेत पर गई तो देखा कि वह बिस्तर पर लहूलुहान पड़े हुए थे। उसने इसकी सूचना परिवारीजनों व ग्रामीण को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मवई थाना पुलिस, सीओ रुदौली व डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल की जांच की।
किसान के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि वह पांच भाई और दो बहन है। तीन भाई शहर में मजदूरी करते हैं। जबकि, दो लोग गांव में पिताजी के साथ ही रहते हैं। बताया कि पिताजी कई महीनों से खेतों में ही रखवाली करने के लिए शाम को भोजन करने के बाद चले जाते थे।
बताया कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है और न ही कभी किसी से कोई कहासुनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि राजबली काफी मिलनसार व्यक्ति थे, उन्होंने कभी किसी को मजाक में भी गाली नहीं दी है। पिछले साल सड़क दुर्घटना की वजह से उनका एक पैर कमजोर हो गया था, जिसकी वजह से वह विकलांग हो गए थे और लंगड़ाते हुए चलते थे।
सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि किसान की किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉयड, सर्विलांस सेल और फोरेंसिक टीम ने जांच किया है। हत्या क्यों हुई, उसके पीछे क्या वजह रही, इन सवालों के जवाब के लिए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
बुजुर्ग किसान की जिस तरह से धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई हैं, उससे जाहिर होता है कि हत्या में कई लोग शामिल थे। पुलिस को घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं जिससे लगता है मृतक ने हमला होते समय संघर्ष भी किया है। प्रभारी निरीक्षक मवई विनोद कुमार का कहना है कि हम हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रहे हैं, बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें