फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठीः भांजी के घर आए वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, ये रही वजह

Thu, 08 Oct 2020 10:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी में गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के महिमापुर गांव में भांजी के घर आए वृद्ध कृष्ण (70) की बुधवार रात धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


मुंशी गंज कोतवाली क्षेत्र के धर्म सिंह का पुरवा मजरे किटियावां निवासी कृष्ण (70) पुत्र दौलत एक सप्ताह पूर्व गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के महिमा पुर गांव में अपनी भांजी साधना देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेश श्रीवास्तव के घर आए हुए थे। बुधवार रात कृष्ण और उनकी भांजी साधना देवी घर के बरामदे में सो रहे थे।  

रात लगभग 2:30 बजे पहुंचे दो लोगों ने कृष्ण पर बांके से हमला बोल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी और सीओ संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मामले में जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें