फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइचः राजमहल के नौकर की हत्या, जंगल में मिला शव, मुंह, नाक और कान से निकल रहा था खून

Fri, 05 Apr 2019 03:18 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
जंगल में शव मिलने के बाद रोते परिवारीजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच में बेड़नापुर राजमहल के नौकर की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। नौकर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। वह बुधवार दोपहर को अचानक राजमहल से लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना अंतर्गत टेपरा चाईनपुरवा निवासी केशवराम (41) लगभग 10 साल से बेड़नापुर राजमहल में नौकर था। वह राजमहल की देखभाल करता था। बाहर के कामों को भी पूरा करता था। बुधवार दोपहर अचानक वह राजमहल से लापता हो गया। उसके गायब होने पर महल में खोजबीन शुरू हुई, लेकिन पता नहीं चल सका।

परिवार के लोग उसकी तलाश में महल भी पहुंचे। गुरुवार दोपहर में कुछ लोगों ने राजमहल के पीछे जंगल में केशवराम का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। राजकुमारी देविना सिंह भी मौके पर गईं। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज केदार राम और प्रभारी निरीक्षक एके सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रयंबकनाथ दूबे ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। केशवराम के चेहरे पर चोट के निशान थे। मुंह, नाक और कान से खून भी निकल रहा था। उसकी पैंट खुली हुई थी। चप्पल पास में ही पड़ी थी। सीओ टीएन दूबे ने बताया कि पत्नी ने तहरीर दी है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें