मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लालाराम व पंकज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, वारदात के बाद पुलिस ने गांव में पड़ताल शुरू के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू की। इस दौरान लालाराम के भाई राजकुमार ने धनीराम, दाताराम, मुन्नू, धनीराम की पत्नी ईश्वरी व एक नाबालिग सहित पांच पर हमले के आरोप की तहरीर दी।
जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार दोपहर 12.15 बजे पुलिस ने नीलमथा से मुन्नू, दाताराम और नाबालिग को पकड़ लिया। दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देर रही है।