लखनऊ में बुधवार को इलाज नहीं मिलने से पांच माह के एक मासूम की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि बच्चे को कोरोना होने की आशंका में अस्पतालों ने इलाज नहीं दिया। इससे मौत हो गई।
परिवारीजनों ने बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। जानकीपुरम सेक्टर-एफ निवासी निशांत सिंह सेंगर का बच्चा मंगलवार रात दूध पीने के बाद रात करीब 12 बजे अचानक रोने लगा।
चुप न होने पर वे बच्चे को लेकर जानकीपुरम के पास निजी अस्पताल गए। वहां ताला लगा था। इसके बाद रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल गए। वहां भी इलाज नहीं मिला।