फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारकर घर की चौखट पर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध हालात में उसके बंद पड़े घर की चौखट पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक के परिवारीजनों ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पर जुआ खेलने का विरोध करने पर पीटने और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत नौ लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाने से आई है। वहीं उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव निवासी राकेश द्विवेदी मंदिर में पुजारी हैं। शटरिंग का काम करने वाले उनके पुत्र शोभित (21) का शव शनिवार रात उनके बंद पड़े घर की चौखट पर फांसी के फंदे से लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन से छू रहे थे। शोभित के परिवारीजनों का आरोप है कि होली के दिन गांव के ही लोधन टोला में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर गजोधर लोधी और उसके भतीजे अमित व अरविंद उनके बंद पड़े पुराने मकान के परिसर में जुआ खेल रहे थे। शोभित के विरोध करने पर इन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। बीच-बचाव करने पहुंचीं शोभित की बहन राधा और सोनल को भी आरोपियों ने पीटा था। राधा की सोने की चेन भी लूट ली थी। परिवारीजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी मगर पुलिस ने शोभित पर ही मारपीट का आरोप लगाया और कोई कार्रवाई नहीं की।
शोभित के चाचा लवकेश द्विवेदी का आरोप है कि उनके भतीजे के खुदकुशी करने की कोई वजह ही नहीं है। फंदे पर लटके मिले शोभित के दोनों पैर जमीन पर छू रहे थे। इससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या कर वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटकाया गया है। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि होली के दिन दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें आरोपियों ने शोभित की पिटाई की थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही अमित, वीरेंद्र, रामगोपाल, अरविंद, गजोधर, उमा, रामचंद्र, उसकी पत्नी गुड्डी समेत नौ लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी रामचंद्र, गजोधर, वीरेंद्र व गुड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाने से आई है। वहीं उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें