फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में लड़की की गला घोंटकर हत्या, सुसाइड नोट व शराब की बोतलें मिलीं

Thu, 31 Jan 2019 11:39 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी होटल में हुई वारदात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के नाका के एसएस होटल में चार दिन से आयुष डॉक्टर के साथ ठहरी युवती की बुधवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाथरूम में उसका शव मिला। डॉक्टर का सुसाइड नोट मिला। जिसमें युवती की हत्या के बाद आत्महत्या का जिक्र है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी कैसरबाग अमित कुमार राय ने बताया कि होटल एसएस में 26 जनवरी से ठहरी अंबेडकरनगर के गांव तिलाई निवासी समता निषाद की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। कमरा नंबर 110 के बाथरूम में उसका शव मिला। गले पर दुपट्टा कसा था।

कमरा दिन भर न खुलने पर प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि युवती महोबा निवासी डॉ. राजेश कुमार त्रिपाठी के साथ होटल में ठहरी थी। राजेश ने उसे चचेरी बहन बताया था। कमरे की छानबीन में डॉ. राजेश का लिखा पत्र मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष डॉक्टर है राजेश

उसने युवती से प्रेमप्रसंग के साथ कंगाल करने का आरोप लगाते हुए हत्या का जिक्र किया है। आगे लिखा कि खुद आत्महत्या करने जा रहा है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि राजेश की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

राजेश आयुष डॉक्टर है। जिस कमरे में शव मिला है वहां शराब की दो खाली बोतलें मिलीं। युवती ने मोजे भी पहने हुए थे। पुलिस का मानना है कि कहीं जाने की तैयारी के दौरान उसकी हत्या की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें