फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से कूंचने से पहले राम सजीवन का घोंटा गया था गला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। गोसाईंगंज क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में किसान राम सजीवन (44) का हत्यारों ने पहले गला घोंटा था, उसके बाद ईंट से कुचलकर उसकी हत्या की थी। यह राजफाश बुधवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त निरीक्षक अपराध रामफल के मुताबिक, राम सजीवन को हत्यारों ने पहले किसी बहाने से उसे गांव के बाहर बुलाया। उसके बाद किसी चीज में कुछ मिलाकर खिला दिया। फिर गाला घोंटा और ईंट से ताबड़तोड़ उसके सिर पर कई प्रहार किए। इंस्पेक्टर गोसाईगंज ने बताया कि मामले की कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। हत्यारों के खिलाफ पुलिस को साक्ष्य भी मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। मृतक के पास से बरामद पीले धातु की चेन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वह किसकी है।
रानीखेड़ा निवासी राम सजीवन का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर खून से लथपथ हाल में मिला था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें