फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने बुजुर्ग दुकानदार को पीटकर मार डाला, बचाने दौड़ी बेटी को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके के अन्ना मार्केट के पास बुधवार दोपहर दबंग युवकों ने बुजुर्ग दुकानदार व उसकी बेटी को पीट दिया। आरोप है कि बुजुर्ग दुकानदार प्रदीप गुप्ता (55) पर ईंट से भी कई वार किए गए। बेहोशी के हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित नौबस्ता इलाके में प्रदीप गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे। प्रदीप गुप्ता की बेटी ने बताया कि उसके पिता दुकान खोलकर बैठे हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे गुड्डू और गौरव नाम के दो युवक उसकी दुकान पर आए और दोनों ने धमकाते हुए पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जब वह विरोध करते हुए बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी उसे भी पीटने लगे।
बेटी का आरोप है कि दोनों दबंगों ने उसके पिता पर ईंट से हमला कर दिया। पिता के सीने पर कई बार ईंट से वार किया जिसकी वजह से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। बेटी ने बताया कि पिता को आनन-फानन ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी का आरोप है कि जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिसकर्मी पहुंचे और खानापूर्ति करके चले गए। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय थाने पहुंचकर शिकायत करने की बात कही। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही थी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना, हार्ट अटैक से हुई मौत
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, नौबस्ता इलाके में मारपीट हुई है। इस मामले में मारपीट के दौरान प्रदीप गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक की बेटी के शिकायत पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों गुड्डू व गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें