फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालक की मौत के मामले में हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव की भिटौली क्रॉसिंग पर 10 अक्तूबर को पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई के कार चालक नवनीत बाजपेई का शव मिला था। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मड़ियांव थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। एडीसीपी नॉर्थ अमोल मुरकुट ने बताया कि सोमवार को नवनीत के भाई नवीन ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि नौ की रात एक बजे नवनीत के पास किसी का फोन आया। इसके बाद वह किसी को कुछ बताए बिना निकल गए और रातभर नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा, पर कुछ पता नहीं चला। 10 की शाम पुलिस से सूचना मिली कि नवनीत का शव क्रॉसिंग के पास पड़ा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की बात सामने आई थी। एडीसीपी ने बताया कि अभी तक की जांच व सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। अब परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। नवनीत के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। मूल रूप से बाराबंकी के देवरा के नवनीत मड़ियांव के आईआईएम रोड महर्षि नगर में परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें