फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। ननिहाल से लौट रहे बाइक सवार छात्र की मीनापुर गांव के पास कार से सामने से टक्कर हो गई। घायल छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। छात्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर लगभग दो बजे अतरौली के इंटर के छात्र ओम सिंह बाइक से उन्नाव के जबरेला स्थित ननिहाल से लौट रहे थे। मीनापुर गांव के पास सिसेंडी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। ओम सिंह को ट्रॉमा टू ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें