फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के होटल कंफर्ट जोन में 17 अगस्त को छात्र सचिन कुमार यादव (20) की मौत के मामले में पिता ने बेटे की प्रेमिका, होटल मालिक व स्टाफ पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय के मुताबिक मूल रूप से आजमगढ़ के हिज्जन पट्टी निवासी सचिन कुमार यादव इंदिरानगर के तकरोही में रहने वाले चाचा धर्मेंद्र के घर रखकर प्राइवेट कॉलेज से बीफार्मा द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। 17 की सुबह वह प्रेमिका अंजू के साथ पानदरीबा स्थित होटल कंफर्ट जोन पहुंचे और कमरा नंबर 305 बुक कराया। दोपहर डेढ़ बजे युवती दौड़ते हुए होटल मैनेजर आसिफ के पास पहुंची और बताया कि सचिन ने कुछ कर लिया है।

होटल के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा सचिन का शव चादर के सहारे पंखे से लटक रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया। प्राथमिक विद्यालय आजमगढ़ में शिक्षक सचिन के पिता सुरेंद्र यादव ने अंजू, होटल मालिक अमृतपाल और स्टाफ पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उन्होंने अंजू पर बेटे को ब्लैकमेल कर रुपये वसूले का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी हत्या का केस दर्ज नहीं किया गया तो सुरेंद्र ने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को नाका थाने में हत्या व वसूली का केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि सचिन ने आत्महत्या की थी, लेकिन उनके पिता ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें