लखनऊ। काकोरी के चाकौली गांव में बृहस्पतिवार देर रात किसान देवीलाल के मकान से चोर जेवर और 25 हजार रुपये ले गए। देवीलाल के अनुसार रात में खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य अपने कमरों में सोने चले। देर रात पिछले हिस्से से घुसे चोर अलमारी व बक्से में रखे 25 हजार रुपये और पांच लाख के जेवरात ले गए। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।