फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था अधिकारी की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज थानाक्षेत्र के ओसीआर के व्यवस्था अधिकारी नसीम अख्तर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नसीम की पहली पत्नी ने हत्या का आरोप दूसरी पत्नी सुलगना पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक, दिल्ली की शकरपुर निवासी नसीम अख्तर राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्था अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती ओसीआर बिल्डिंग में थी। उनकी पहली पत्नी शकरपुर दिल्ली निवासी रेहाना ने तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया कि पति नसीम अख्तर के साथ सुलगना अवैध रूप से रह रही थी। 10 अक्तूबर को सुलगना ने ससुर अब्दुल गफ्फार को मेसेज भेजकर संपत्ति में हिस्सा देने के लिए कहा था। वह पहले भी कई बार संपत्ति में हिस्सा मांगने को लेकर विवाद कर चुकी थी।
रेहाना के मुताबिक, सुलगना ने मेसेज में संपत्ति न मिलने पर नसीम की हत्या करने की बात भी कही थी। रेहाना ने कहा कि पूरा भरोसा है कि रुपये न मिलने पर सुलगना ने नसीम की हत्या कर शव को डक्ट में फेंक दिया था। इसके बाद 13 अक्तूबर को नसीम का शव डक्ट से बरामद हुआ। 10 अक्तूबर को ही सुलगना ने हुसैनगंज थाने में नसीम की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। ताकि कोई उस पर संदेह न करें। साथ ही पुलिस भी गुमराह हो जाए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक ,नसीम की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट अभी आनी हैं। रेहाना के आरोपों के आधार पर दूसरी पत्नी सुलगना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें